लातेहार। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लातेहार का सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा का रिजल्ट 99 प्रतिशत रहा है. इस आशय की जानकारी विद्यालय की प्राचार्या तृप्ति भारती ने दी. उन्होने बताया कि इस वर्ष विद्यालय सीबीएसई क 10 वीं की परीक्षा में कुल 77 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया था. जिसमें 76 उर्तीण रहे.
अनवेंशा सिंहअनुष्का सिंहस्वेताभ रानी
अनवेशा सिंह विद्यालय के टॉपर रही है. उसने 95 प्रतिशत अंक ला कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. जबकि अनुष्का सिंह ने 92 प्रतिशत अंक ला कर विद्यालय में दूसरा और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. स्वेताभ रानी ने 91 प्रतिशत, कंचन कुमारी ने 90 प्रतिशत और नीतिश दुबे ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: तीसरा से पांचवा स्थान प्राप्त किया है. जबकि जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में इस वर्ष 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 40 छात्राओं ने भाग लिया था. इनमें से 28 छात्रायें उर्तीण रही.