mahesh singh banner new nn
लातेहार

मातृ भारती का गठन, रितु रानी पांडेय बनी अध्यक्ष

लातेहार।  शनिवार को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार के वंदना सभागार में प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी  की अध्यक्षता में मातृ भारती का गठन किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, ओम, भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों की माताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. मातृ भारती के अध्यक्ष के रूप में  रितु रानी पांडेय, संरक्षक  ज्योति चौधरी, संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं 10 माताओ ने मातृ भारती सदस्य की सदस्यता ली. कुल 50 माताएं बैठक में शामिल हुई. मातृ गोष्ठी में प्रधानाचार्य ने कहा कि मातृ भारती महिलाओं की सामाजिक, राष्ट्रीय सहभागिता एवं सक्रियता को बढ़ाने का कार्य करती है. महिलाओं को पारिवारिक, सामाजिक दायित्व बोध कराना, पारिवारिक ,सामाजिक, व्यवसायिक कौशल सीखाना, हिंदू जीवन शैली की विशेषताओं को समझना, महिला में अंतर्निहित सप्तशक्ति का विकास करना इसका मुख्य उद्देश्य है. मातृ भारती के कार्यों पर भी चर्चा की गई. समाज प्रबोधन के कार्यक्रम, प्रचार प्रसार, आहार एवं पाक कला, परिवार शिक्षा के आयाम, परामर्श केंद्र ,बालिका शिक्षा एवं लोक शिक्षा संस्कार प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई.  इस अवसर पर मातृ गोष्ठी के नवनियुक्त अध्यक्ष  रितु रानी पांडेय  ने मातृ गोष्ठी की महता को रेखांकित किया.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!