लातेहार। सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी ने बताया कि पिछले 26 अप्रैल से अब तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भडांरण में 37 वाहनों को जब्त कर दो प्राथमिकी दर्ज गई है तथा 7,69,925.00 जुर्माना राशि की वसूली की गई.
Advertisementउपायुक्त ने जिले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसून को देखते हुए 10 जून से 15 अक्टूबर तक सभी बालू घाटों में उठाव बंद रहेगा.
Advertisement
जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी संबंधित अंचल अधिकारियों द्वारा कैटेगरी वन बालूघाटों से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है, जो त्रुटिपूर्ण है. इस पर उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को त्रुटियों का निराकरण करते हुए 15 जून तक प्रस्ताव जिला खनन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधिक्षक संजीव कुमार मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी समेंत सभी अंचल अधिकारी आदि ऑनलाइन जुड़े थे. , संबंधित पदाधिकारी, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से थाना प्रभारी जुड़े थे।