लातेहार। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद,अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक, हिंडाल्को के एचआर प्रकाश कुमार, डॉ तरुण जोश लकड़ा व डॉ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया.
https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
रक्तदान शिविर में कुल 38 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर डॉ मनोज कुमार ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रक्तदान सिर्फ एक महान सेवा ही नहीं बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है. इससे शरीर में नया रक्त बनता है और प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है. चकला हिंडालको कोल माइंस के सीएसआर के उत्तम कुमार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उनका सम्मान भी किया. कहा कि रक्तदान से किसी की जिदंगी को बचाया जा सकता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तरुण जोश लकड़ा ने कहा कि रक्तदाताओं के उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल चिकित्सीय सेवा ही नहीं देना है बल्कि समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को भी बढ़ावा देना है रक्तदाता शिविर में आशीष कुमार, सतीश सिंह, सुशील कुमार,कुमार नवनीत, विकास रंजन, विष्णु कुमार, दिवाकर सिंह मुंडा, नवीन कुमार, मनोज भुईया, सुमंत रावत, वैभव देशमुख, अंकित कुमार, अनुराग कुमार, मोहनीश कुमार विकी, अंजर केसर, पवन वैध, पारस नाथ कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, कृष्णकांत कुमार, बजरंगी यादव, रजनीश देव, अनिमेष कुमार झा, अनुजदिन तिवारी, एमडी शाहिद अख्तर, विकास कुमार, रूपेश मुंडा, सूरज मुंडा, राहुल कुमार, वीरेंद्र कुजूर, राजेंद्र कुमार, नगीना देवी, संदीप प्रसाद, नगीना देवी,रुपेश कुमार, निखिल सिंह, कृष कुमार, आदर्श कुमार, पीयूष अग्रवाल, राजकुमार साहू ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार, शोएब अख्तर, डाटा एंट्री ऑपरेटर जुनैद अली, काउंसलर प्रमिला कुमारी, रक्त वाहन चालक मो गालिब एवं चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी डॉ प्रकाश बाडाइक, बीपीएम अमित कुमार सिंह, सुमित जायसवाल, प्रवीण कुमार भोला, रमेश कुमार राम, विभा कंचन खजूर,एल टी प्रतिभा उरांव, प्रभु कुमार समेत अन्य अस्पताल कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई.