momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

चोरों ने बंद घर में हाथ साफ किया

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के कीनामाड़ क्षेत्र में चोरी ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चारों ने कीनामाड़ निवासी अविनाश पांडेय के घर में चोरी कर ली. इस चोरी के हाथ कीमती जेवर व बर्तन आदि लगे हैं. अविनाश ने बताया कि वे पिछले बुधवार को अपने पैतृक घर गये थे. शुक्रवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे जब वे लौटे तो देखा कि घर के बाहर का दरवाजा टुटा हुआ है. घर के अंदर जा कर देखा तो पाया कि घर का सामान सब बिखरा पड़ा है और आलमारी व ट्रंंक मे से जेवर व बर्तन गायब हैं.

चोरों ने पूजा के बर्तन व अन्‍य सामग्रियों को भी चुरा लिया. उन्‍होने बताया कि तकरीबन पांच लाख रूपये की संपति चोरों के हाथ लगी है. श्री पांडेय ने इसकी जानकारी सदर थाना को दी है. सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्‍होने कहा क‍ि पुलिस तहकीकात कर रही है. शीघ्र ही चारों को पकड़ लिया जायेगा. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!