लातेहार। सैय्यद रियाज अहमद जिले के 19 वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार लेने के पश्चात उन्होने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनायें दी. उन्होने आशा व्यक्त किया कि जिला के विकास योजनाओं को और गति मिलेगी. पदभार ग्रहण करने के बाद उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा. बता दें कि पिछले फरवरी में तत्कालीन उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार के सेवानिवृत होने के बाद से लातेहार जिला में उप विकास आयुक्त का पद रिक्त था. डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में थे. पिछले दिनों जिला परिषद के सदस्यो ने उप विकास आयुक्त की स्थायी पदस्थापन की मांग को ले कर विकास भवन, लातेहार के समक्ष धरना भी दिया था.