mahesh singh banner new nn
लातेहार

मिल सकता है जेएनवी, लातेहार के कक्षा 11वीं में दाखिला

You can get admission in class 11th in JNV, Latehar

लातेहार। बाजकुम स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं मानविकी संकाय) में शेष बची सीटों पर नामांकन के लिए 21 जून से ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. विद्यालय के प्राचार्य सुखराम भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के बाद जो सीटें रिक्त रह गई हैं, उनके लिए योग्य छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी को सत्र 2025-26 में विज्ञान – मानविकी संकाय में दाखिला मिलेगा. अभ्यर्थी को सीबीएसई या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम-से-कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. आवेदन के साथ दसवीं का अंक पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है.आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 21 जून 2025 से प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक विद्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार में 11वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को प्रथम पाली में जेएनवी लातेहार में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आयोजित की जायेगी. प्राचार्य ‌सुखराम भगत ने  बताया कि रिक्त सीट जेएनवी के निर्धारित मापदंड के आधार पर भरा जाएगा. यह लातेहार जिले के अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है. जवाहर नवोदय विद्यालय एक बेहतरीन विद्यालय हैं. बालिकाओं के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!