momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

छात्र की पिटायी का मामला गरमाया, समाहरणाय पहुंचे परिजन व ग्रामीण

रसोइया व प्रधानाध्‍यापक पर कार्रवाई की मांग की

लातेहार। अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, होटवाग ( लातेहार) में एक छात्र के साथ की गयी मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि कि इस विद्यालय की रसोइया कूना देवी ने अन्‍य छात्रो के साथ मिल कर एक छात्र विवेक कुमार पिता चंदन राम की जम कर पिटायी कर दी. आरोप तो यह भी लगाया जा रहा है कि रसोइया ने उस छात्र को जमीन पर पटक कर अपने पैरों से मारा है, जिसकी उसकी हालत खराब हो गयी. वह आइसीयू में भर्ती है. ज्ञापन मे आरोप लगाया गया है कि विवेक का एक भाई, जो उसी विद्यालय में पढ़ता है उसे भी मारपीट कर स्‍कूल से भगा दिया गया.

उसका इलाज मेदिनीनगर के अस्‍पताल में चल रहा है. हालांकि रसोइया ने इस मारपीट की घटना से इंकार किया है. घटना पिछले 18 जून की है. मंगलवार को उस छात्र के परिजन व ग्रामीणों ने समाहरणाल और आईटीडीए कार्यालय पहुंचे और आरोपी रसोइया पर कार्रवाई करने की मांग की. परिजनों ने बताया कि विवेक की हालत बहुत ही खराब है. मेदिनीनगर से भी उसे रेफर कर दिया गया है, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं हैं वह उसका इलाज बाहर ले जा कर कराये. परिजनों ने उपायुक्‍त व आईटीडीए निदेशक को एक ज्ञापन भी सौंपा है. ज्ञापन में उन्‍होने विद्यालय के प्रधानाध्‍यापक व रसोईया पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

car nvcज्ञापन मे कहा गया है कि रसोइया कूना देवी के द्वारा बच्‍चों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार नहीं किया जाता है. इससे पहले भी वह छात्रों के साथ मारपीट कर चुकी है. वह विद्यालय में मुर्गी व बकरी आदि का पालन करती है और इसकी सेवा वह बच्‍चों से कराती है. प्रधानाध्‍यापक सुकन सिंह के द्वारा भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जो बच्‍चे उनके खिलाफ बोलता है प्रधानाध्‍याक व रसोइया दोनो मिल कर उस बच्‍चे के साथ बुरा बर्ताव करते हैं. ज्ञापन में प्रधानध्‍यापक सुकन सिंह, रसोइया व रसाइया के बेटे ओम प्रकाश को हटाने की मांग की गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!