मनिका (लातेहार)। स्थानीय देवी मंडप में नौ दिवसीय राम कथा का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया. वृंदावन धाम से चलकर आए राम कथा वाचक व्यास हंसानंद गिरी जी महाराज के द्वारा मनिका के देवी मंडप में नौ दिवसीय राम कथा कहीं जा रही है. राम कथा का शुभारंभ मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पासवान, रघुपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, पुरोहित अखिलेश पाठक और सुरेंद्र भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर नौ दिनों तक चलने वाली राम कथा का शुभारंभ किया. मौके पर राम कथा व्यास हंसानंद गिरी जी महाराज के द्वारा सभी उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. राम कथा सुनने को लेकर प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में भक्तों की उपस्थिति देवी मंडप मनिका में देखी गई. मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अमरदीप कुमार, गोविंद पासवान, छोटू राजा, राजू कुमार ,शुभम कुमार, बजरंगी प्रसाद ,समेत सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित थे.