mahesh singh banner new nn
लातेहार

हूल दिवस पर आरागुंडी पंचायत में वीर शहीदों को किया गया नमन

निहित कुमार

लातेहार। लातेहार सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत में हूल दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया.  इस अवसर पर ग्राम वासियों ने सरना स्थल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और वीर शहीदों की स्‍मृति में सामूहिक रूप से प्रार्थना की.  मौके पर गांव के महतो सुरेंद्र उरांव ने कहा कि हूल दिवस संथाल विद्रोह की स्मृति में हर वर्ष मनाया जाता है. सिद्धो-कान्हो मुर्मू जैसे वीर सेनानियों ने 1855 में ब्रिटिश शासन और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया था. आरागुंडी पंचायत के ग्रामीणों ने इस दिवस को जनजागरण और प्रेरणा के रूप में लिया.

सभी ने सामूहिक रूप से सरना स्थल पर एकत्र होकर पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से वीरगाथा को दुहराया. मौके पर ग्रामीणों ने अपने पुरखों की विरासत को जीवित रखने एवं  सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का संकल्‍प लिया. कार्यक्रम के अंत में स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हूल विद्रोह के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से इसकी प्रेरणा लेने की अपील की. car nvcआयोजन ने ग्रामवासियों में नई ऊर्जा और गर्व की भावना का संचार किया. मौके पर उपस्थित सुरेंद्र उरांव, सिकंदर उरांव, रोमन कुमारी, संजू देवी, शिलामणि देवी, मनीष उरांव, सरिता देवी, सीतिया देवी, सुधनी देवी समेंत बड़ी संख्‍या में ग्रामीण महिला, युवा और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!