mahesh singh banner new nn
लातेहार

दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट संपन्‍न

उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय जलता ने अंडर-15 के खिताब पर जमाया कब्‍जा

    open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

लातेहार। जिला स्‍टेडियम में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्‍तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को हो गया. समापन समारोह मे बतौर मुख्‍य अतिथि जिला परिषद सदस्‍य विनोद उरांव, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष प्रधान ने विजेता व उप विेजेता टीम के खिलाडि़यों को पुरस्‍कार प्रदान किया गया. गुरूवार को अंडर- 15 बालक वर्ग के मैच कराये गये. फाइनल मैच मे राजकीय उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय जलता ने उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय मुरूप को हरा कर खिताब पर कब्‍जा जमाया. इससे पहले अतिथियों ने खिलाड़‍ियों से परिचय प्राप्‍त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. बता दें कि पहले दिन बुधवार को अंंडर- 17 बालक व बालिका वर्ग के मैच कराये गये थे. मौके पर सीआरपी  कन्‍हाई प्रसाद अग्रवाल, राजेश कुमार, बलराम, नित्‍यानंद पांडेय, रंजीत पांडेय, चंदन कुमार चंद्र, सुनील कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार, उदय कुमार, नीलम कुमारी, पौलिस शांडिल्‍य, रामसहाय उरांव, चांद पूर्ति, आशीष पांडेय, मनोज मिंज, छोटन उरांव, निरंंजन प्रसाद, अनिल उरांव, पंकज सिंह, प्रदीप टोपनो, एलिसा गुड़‍िया, गजेंद्र राम, अली अख्‍तर व रामलाल आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!