open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। अपराधियों ने लेवी के लिए एक बार फिर घटना को अंजाम दिया है. इस बार की घटना लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के फूलबसिया रेलवे साइडिंग में शनिवार की रात की गयी है. अपराधियों ने यहां अंधाधुंध फायरिंग की है और एक हाइवा में आग लगा दी है. घटना शनिवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार हथियार से लैश चार अपराधी साइडिंग पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. इस दौरान उन्होने एक हाइवा (जेएच 02बी-02बी-715) में आग लगा दी. हाइवा पूरी तरह जल गयी. उक्त हाइवा हजारीबाग के बड़का ग्राम निवासी कुलदीप साव की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची.पहुंची. पुलिस ने मौके पर से सात खोखा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. गैंग की ओर से मौके पर एक पर्चा छोड़ा गया है और सोशल मीडिया फेसबुक में एक पोस्ट जारी किया गया है. पोस्ट में बिना मैनेज काम नहीं करने की धमकी बालुमाथ, चतरा और लातेहार के कोयला व्यवसायियों को दी गयी है. पोस्ट मे कोयला व्यवसायी चेतलाल रामदास, सुशांत सिंह राजपूत व रामस्वरूप पांडेय को इंगित कर जान से मारने की धमकी दी गयी है. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.