mahesh singh banner new nn
लातेहार

दरहा बांध पुल निर्माण को लेकर ग्रामीण आंदोलित, बार बार टेंडर रद्द होने पर जताया विरोध.

HAZI TEXTILES,BALUMATH
HAZI TEXTILES,BALUMATH, LATEHAR

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड के मुरपा पंचायत स्थित जिपुआ गांव में दरहा बांध पर प्रस्तावित पुल निर्माण का टेंडर तीन बार रद्द हो चुका है. आठ महीने पूर्व स्वीकृत इस परियोजना में अब तक कार्य आरंभ नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन व जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौथे कॉल टेंडर को फाइनल कर शीघ्र निर्माण की मांग की है. भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि पुल निर्माण से जिपुआ, मुरपा, कोलपटिया, बलबल समेत कई गांवों को राहत मिलेगी. यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. मौके मुरपा पंचायत मुखिया अजय टाना भगत,उमेश प्रजापति लोचन ठाकुर मो अख्तर,मो रशीद अंसारी चैता रा अखिलेश महतो रोहित ठाकुर मो जहांगीर केदार ठाकुर इकबाल अंसारी इलियास अंसारी माधव यादव पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!