mahesh singh banner new nn
लातेहार

शहर में करंट लगने से गाय की मौत

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के मुख्‍य पथ पर जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय के सामने करंट लगने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्‍त गाय अपराह्न तकरीबन पौने छह बजे बिजली के खंभे के पास चर रही थी. इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास आ गयी. उक्‍त खंभे में बिजली की धारा प्रवाह हो रही थी और वह उसके चपेट में आ गयी. स्‍थानीय लोगों ने तत्‍काल बिजली विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी और बिजली कटवाई. समाचार मिलने के बाद बिजली विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली के खंभे में आ रहे बिजली की प्रवाह को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं. बिजली कर्मियों ने बताया कि बारिश के कारण जमीन गीली थी और अर्थ इन में करंट आ जाने के कारण यह हादसा हुआ. स्‍थानीय लोगों ने कहा कि यह इलाका काफी व्‍यस्‍त है और यहां हमेशा लोगों की आवाजाही रहती है. यहां पर कई किताब दुकानें भी है, जहां अक्‍सर बच्‍चे आते जाते रहते हैं. गनीमत यह रही कि यहां यहां किसी मानव की हानि नहीं हुई. स्‍थानीय लोगों ने गाय के शव का निस्‍तारण करने की मांग नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन से की है. बिजली मिस्‍त्रियों ने बताया कि गाय के शव को नहीं हटाने से बिजली चालू करने में परेशानी हो रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!