mahesh singh banner new nn
लातेहार

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा आज ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया. इस दौरान विभिन्‍न  राजनीतिक दलों के प्रतिनिध मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई. ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया. त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया.मौके पर नोडल पदाधिकारी ईवीएम-वीवीपैट देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मेरी मड़की, भाजपा जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष गुंजर उरांव, बसपा जिला अध्‍यक्ष मुंगेश्‍वर राम, आजसू जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय, बबलू गिरी, उपेंद्र शर्मा, झामुमो जिला प्रवक्‍ता सुशील यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!