mahesh singh banner new nn
लातेहार

डीवीसी ने माहवारी दिवस व स्‍वच्‍छता पखवाड़ा का आयोजन किया

लातेहार। डीवीसी के तुबेद कोल माइन के तत्‍वावान में परियोजना क्षेत्र के तुबेद और नेवारी में विश्व माहवारी दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओ के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डीवीसी तूबेद कोयला खान लातेहार के वरीय उप महाप्रबंधक ए कुजूर के द्वारा स्वच्छता के बारे में विशेष जानकारी दी गई. k ayurweda.jpg nउन्‍होने कहा क‍ि हमारे जीवन में स्‍वच्‍छता का विशेष महत्‍व है. एक स्‍वस्‍थ्‍य शरीर में ही  स्‍वस्‍थ्‍य मन का वास होता है और स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए न सिर्फ अपने शरीर वरन  अपने घर के आसपास के भी साफ सफाई रखने की आश्‍यकता है. वरीय महाप्रबन्धक डा. अलका लकड़ा ने महिलाओ को माहवारी के समय में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया. उन्‍होने उनके समाधान के बारे में जानकारी दी. कहा कि महावरी के समय स्‍वच्‍छता पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए. कार्यक्रम में 278 महिलाओ के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार का विशेष योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!