मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड के सीएम के रूप में शपथ पिछले 28 नवंबर को ली थी. शपथ लेने के आठ वें दिन झारखंड में मंत्रीमंडल का विस्तार पांच दिसंबर को होगा. मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा. गत चार दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई थी.
Adcertisement
राजभवन की ओर से जारी सूचना में बताया गया था कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी. जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उनके नामों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. हालांकि राजद कोटे से गोड्डा विधायक संजय यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.
Adcertisement
अभी तक जैसी सूचना है उसके अनुसार मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाए जायेगें. कांग्रेस से कुल पांच महिला विधायकों ने जीत दर्ज की है. इनमें से एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है और इस रेस में महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का नाम सबसे ऊपर है.