mahesh singh banner new nn
बरवाडीहलातेहार

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

प्रचार प्रसार के अभाव में काफी कम पहुंचे ग्रामीण

बरवाडीह (लातेहार) । प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन व्‍यवहार न्‍यायालय, लातेहार के एसडीजेएम प्रणव कुमार के अलावा प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, बीडीओ रेखा रेशमा मिंज, सीओ मनोज कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी और लोकपाल मुरारी ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. शिविर के दौरान प्रखंड प्रशासन और विधिक सेवा के द्वारा स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, आपूर्ति समेत एक दर्जन विभाग के स्टॉल लगाए गये थे.  स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनको मिलने वाले लाभ से जोड़ा भी गया.

विज्ञापन

 शिविर के दौरान विभिन्न पंचायत से आये ग्रामीणों के बीच धोती साडी, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ट्राई साइकिल, मुख्यमंत्री पशुधन समेत सखी मंडल के बीच 20 लाख रूपये के चेक का वितरण किया गया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एडीजेएम प्रणव कुमार ने कहा की देश सविधान और कानून से चलता है और कानून एवं सविधान पर बराबर अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के माध्यम से हर जरूरतमंद के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता के साथ-साथ मुकदमा लड़ने के लिए वकील भी नि:शुल्‍क उपलब्ध कराया जाता है.

विज्ञापन

इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह, धीरज कुमार सिंह, झामुमो अध्यक्ष अफजल अंसारी, सीआई सुरेश राम, बीपीओ त्रिवेणी राम, पीएलवी नीतीश कुमार पाठ व दीपक कुमार समेत काफी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

शिविर में नदारद रहे मुखिया

इस शिविर को लेकर  कर बीडीओ ने प्रखंड के सभी मुखियाओं के साथ दो दिन पूर्व ही बैठक की थी. उन्‍होने इस शिविर का व्‍यापक प्रचार प्रचार करने एवं शिविर में ग्रामीणों को विभिन्‍न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही थी. लेकिन जब रविवार को शिविर में न्‍यायिक व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचते तो वहां आम जनता काफी कम दिखायी पड़ी. इस कारण कार्यक्रम अतिथि के आगमन के बाद भी उद्घाटन आधे घंटे बाद हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने के जबाबदेह प्रखंड के लगभग सभी पंचायत के मुखिया शिविर से नदारद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!