latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

शादी की सालगिरह और बेटे के जन्मदिन पर अनाथ बच्चों संग बांटी खुशियां

महुआडांड़ (लातेहार)। समाज में सेवा और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए महुआडांड़ स्थित कामधेनु स्वीट स्टोर के प्रोपराइटर विजय प्रसाद ने अपनी शादी की सालगिरह तथा पुत्र मयंक कुमार के जन्मदिन का उत्सव आर पी एस सेवा संस्थान में रह रहे अनाथ बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया तथा संस्थान को चावल और एक हजार की नगद सहयोग राशि भेंट कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।इस खास अवसर पर विजय प्रसाद अपनी धर्मपत्नी सुधा देवी , पुत्र मयंक कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संस्थान पहुंचे। परिवार ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन और शादी की सालगिरह का जश्न मनाया, जिससे माहौल खुशी और अपनत्व से भर गया।विजय प्रसाद ने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों की असली खुशी तब मिलती है, जब उन्हें जरूरतमंदों के साथ साझा किया जाए। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में प्रेम, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान आर पी एस सेवा संस्थान के संचालक कमलेश यादव, जयवंत यादव सहित संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button