latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के खिताब पर उरुम्बी ने किया कब्‍जा

महुआडांड़ (लातेहार)।  प्रखंड के पोटमाडीह (खजुरतला) गांव में आयोजित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट का समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में  महुआडांड़ एवं बरवे क्षेत्र की करीब 30 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट का फाइनल मैच उरुम्बी एवं जयपुर टीम के बीच खेला गया. उरुम्बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया.  जयपुर की टीम उपविजेता बनी. जबकि तीसरे स्‍थान पर पोटमाडीह एवं चौथा स्थान सुग्गी गांव की टीम रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  बेरनार्ड तिग्गा,  सुरेश उरांव, ग्राम प्रधान, सरपंच, खेल समिति के सदस्य सहित हजारों खेल प्रेमी उपस्थित रहे.  विजेता टीम को जोड़ा खस्सी एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को एक खस्सी एवं ट्रॉफी प्रदान की गई. मौके पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर लातेहार जिले के महुआडांड़, गारू, बरवाडीह तथा गुमला जिले के डुमरी, चैनपुर एवं बरवे क्षेत्र के खिलाड़ियों में हॉकी खेल को लेकर अपार प्रतिभा और संभावनाएं मौजूद हैं. जरूरत सिर्फ उन्हें उचित प्रशिक्षण, मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने पोटमाडीह गांव की आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्थायी खेल मैदान नहीं होने के बावजूद रैयती जमीन किराये पर लेकर हर वर्ष हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन करना बेहद प्रेरणादायक कार्य है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button