लातेहार। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्याओ को सुना एवं उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया. जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए.
Advertisement
इसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधित, रोजगार, अबुआ आवास से संबंधी जुड़े आवेदन थे. इसमें से कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन आन द स्पॉट किया गया और शेष आवेदकों के समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
Advertisement
अबुआ आवास को लेकर बालूमाथ प्रखंंड की निवासी सरस्वती मसोमात ने आवास नही मिलने के कारण हो रही समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर शीघ्र समस्याओ का निष्पादन करने का निर्देश दिया. जन शिकायत में शिकायतकर्ताओं की समस्यायें को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया.