RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

10-year-old boy drowns in river, family in shock

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड स्थित देवनद नदी में नहाने के दौरान डूबने से 10 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार की मौत हो गई। मृतक प्रिंस कुमार उटारी रोड थाना क्षेत्र के कुलही-जोगा गांव का निवासी था तथा अपने नानी के घर रोल गांव आया हुआ था। नदी में नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद गांव के ही सुरेंद्र प्रजापति एवं मुरारी प्रजापति ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!