Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सिकनी के पास सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी पर कार्रवाई

11 खदान मुहाने को जेसीबी से मिट्ठी भरकर किया बंद

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास सुरंग बनाकर किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ जिला खनन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है.  खनन विभाग, सिकनी कोयला परियोजना प्रबंधन तथा चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान कुल 11 स्थानों पर सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी (रैट होल माइनिंग) होते पाया गया. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से सभी अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर उनके मुहानों को बंद करा दिया.

जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अवैध सुरंग खनन अत्यंत खतरनाक होती है। इसमें मीथेन समेत जहरीली गैसों के रिसाव, अचानक पानी घुसने तथा सुरंग धंसने से दबकर जान जाने का गंभीर खतरा बना रहता है।l. छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार, सिकनी कोयला परियोजना के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह सहित सिकनी पुलिस पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!