लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर से रन फाॅॅर डीएवी मैराथन का आयोजन किया गया. मैराथन में वि़द्यालय के छात्र, शिक्षक व अन्य कर्मियों ने भाग लिया. मैराथन के माध्यम से छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, एकता एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर उनके जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया. छात्रों को गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने महात्मा गांधी के आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. शिक्षक प्रभारी प्रभात रंजन और खेलकूद प्रशिक्षक कुणाल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में फिटनेस के प्रति जागरूकता, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देना है.