बरवाडीह
बरवाडीह में धूमधाम से मनी 135वीं अंबेडकर जयंती, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
बाबा साहेब ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों का रास्ता दिखाया है : रामचंद्र सिंह


इसके बाद पुराने ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अंबेडकर विचार मंच द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, फूल माला एवं बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों का रास्ता दिखाया. उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. अंबेडकर विचार मंच के मुख्य संरक्षक रविंदर राम ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और शिक्षा का प्रतीक है. दूसरे मुख्य संरक्षक बिरजू राम ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. 