बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी रामलखन वर्णवाल ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, इसलिए नशे के कारोबार पर कार्रवाई के साथ युवाओं और आम लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी काम किया जाएगा. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. पुलिस और आम जनता के समन्वय से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा.