Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम का 348 वां भंडारा कार्यक्रम संपन्‍न

 लातेहार। शहर के अमवाटीकर मोड़ में स्थित अन्‍नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र में शनिवार को आलोक मोहन स्‍मृति सेवा आश्रम के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया. संस्‍था के द्वारा किया गया यह 348 वां भंडारा था.  भंडारा में मिक्‍स खिचड़ी के अलावा अन्‍य व्‍यंजन परोसे गये. संस्‍था के संस्‍थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्‍याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्‍येक सप्‍ताह शनिवार को सोमवार को यहां भंडारा का आयोजन किया जाता है. इसमें काफी संख्‍या में लोग आते है भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते हैं. उन्होंने कहा कि भंडारा के माध्यम से जरूरतमंद एवं श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा और मानवता का संदेश भी दिया जाता है. लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इसमें शामिल होते हैं. उन्‍होने बताया कि प्रसिद्ध रामकथा वाचक राजन जी महाराज के द्वारा श्री अन्‍नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र का उदघाटन किया गया था. तब से लगातार यहां भंडारा का आयोजन किया जा रहा है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!