latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

करकट में बाइक की चपेट में आने से 45 वर्षीय अहमद अंसारी घायल

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के करकट स्थित कश्मीर ग्लास के समीप मेदिनीनगर–लातेहार मुख्य पथ पर शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में करकट निवासी 45 वर्षीय अहमद अंसारी घायल हो गए. बताया जाता है कि अहमद अंसारी सड़क के समीप थे, इसी दौरान डेमू निवासी शंकर सिंह की बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद कश्मीर ग्लास के संचालक शाहनवाज आलम एवं पत्रकार बब्लू खान ने तत्परता दिखाते हुए घायल अहमद अंसारी को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.  चिकित्सकों ने अहमद अंसारी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया है. बताया गया कि बाइक सवार शंकर सिंह मनिका से डेमू अपने घर जा रहे थे.  दुर्घटना में उन्हें भी हल्की चोट लगी, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर सिंह की बाइक की लाइट खराब थी.  वहीं मुख्य सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट भी कटा रहने के कारण अंधेरा था, जिससे दुर्घटना की स्थिति हो गयी.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button