mahesh singh banner new nn
लातेहार

एआईएमएलटीए के अधिवेशन के लिए 30 सदस्‍यीय दल गोरखपुर रवाना

लातेहार। इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन (AIMLTA) का 44 वां अधिवेशन सह चुनाव यूपी के गोरखपुर में 20 व 21 दिसंबर को आयोजित किया जायेगा. इस अधिवेश में भाग लेने के लिए संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं सचिव कमलेश कुमार के नेतृत्व में 30 सदस्यीय दल गोरखपुर के लिए गुरूवार की रात रांची से रवाना हुआ है. इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्‍यक्ष विनय कुमार सिंह ने दी. बता दें कि श्री सिंह लातेहार ब्‍लड बैंक में बतौर लैब टेक्नीशियन के पद पदस्‍थापित हैं.

Advertisement

उन्‍होने कहा कि इस अधिवेशन में देश भर के लेब टेक्नीशियन भाग लेगें. इसमें संगठन के पदधारियों का चुनाव एवं संगठन का विस्‍तार किया जायेगा. संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया जायेगा. इसके अलावा देश के लैब टेक्नीशियन की समस्‍याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा और उसके समाधान के लिए सरकार से मांग की जायेगी.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!