dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे आरओएच शेड में घुसी मालगाड़ी ने रैक और हाइड्रा को लिया चपेट में

मयंक विश्वकर्मा, बरवाडीह

लातेहार। जिले बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा हो गया. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन कई रैक और एक हाइड्रा क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार बरवाडीह आरओएच शेड में सेटिंग का कार्य चल रहा था, इसी दौरान एक मालगाड़ी तेज रफ्तार में पीछे से आकर शेड में घुस गई. उस समय शेड में वेल्डिंग व अन्य मेकेनिकल कार्य में लगभग 40 की संख्या में रेलवे कर्मी काम कर रहे थे. मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि 10 से 12 खड़ी वैगन (रैक) जिसमें कर्मी कार्य कर रहे थे, सब को धकेलते हुए अपने साथ ले गई. मालगाड़ी आगे खड़ी एक हाइड्रा को लगभग 25 फीट की दूरी तक घसीटते हुए ले गई. हाइड्रा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच में फंस गई. हालांकि घटना के समय हाइड्रा में चालक नहीं था. घटना की जानकारी देते हुए कर्मियों ने बताया कि सेंटिंग का कार्य संपन्न हो गया था. जिसके बाद हमलोगों को कार्य करने का लिखित निर्देश संबधित अधिकारियों द्वारा दिया गया. हम सभी अपने अपने कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से मालगाड़ी पीछे की ओर से आने लगी. पूरे आरओएच शेड में कोयले की धूल से अंधेरा छा गया. किसी को कुछ समझ में नहीं आया हुआ क्या. अचानक भागो भागो की आवाज़ आने लगी और हम सभी ने कार्य छोड़कर पीछे हट गए तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी शेड में खड़ी 10 से 12 रैक में टकराई और रेक को लेते हुए पीछे खड़ी हाइड्रा से चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद कर्मियों ने काम बंद कर दिया और सुरक्षा और इस प्रकार की घटना होने पर इंश्योरेंस की मांग करने लगे. वेल्डर का कार्य कर रहे कर्मियों ने यह भी बताया कि वह परिवार के जीविकोपार्जन के लिए यहां कॉन्ट्रेक्ट बेसिक पर काम करते है इसके एवज में उन्हें महज किसी को 10 हजार तो किसी को 12 हजार वेतन मिलता है.

इन कर्मियों की बाल–बाल बची जान

वेल्डर राकेश कुमार, धीरज कुमार, आकाश कुमार, जेपी सिंह, डेविड सिंह, मनीष कुमार, चंदन पाल, नितेश कुमार, राजेश कुमार, राम कृष्ण कुमार, प्रवेश कुमार, रोहित पाठक, अशोक कुमार, हरि राम, एस सी पाल, बबलू खान, शहजाद खान, श्यामदेव सिंह इसके अलावा अन्य सरकारी कर्मियों की जान जाने से बची.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button