Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

25 वें जिला स्थापना दिवस के सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और इंडियन रोलर बैंड ने बांधा समां

Latehar। जिला खेल स्टेडियम में लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे जिले में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जिले की समृद्ध परंपरा, लोक कला और प्रतिभाओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ  विधायक मनिका रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं संतोष रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र सिंह ने जिले के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजनों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने 25 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी जिले की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य, गीत-संगीत और विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड ने रोमांचक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। साथ ही छऊ नृत्य, ट्राइबल फैशन शो और फूड फेस्टिवल जैसे आयोजनों ने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध छवि प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को जिले के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रतीक बताते हुए सराहना की। जिला प्रशासन ने इस अवसर पर समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयासों की भी जानकारी दी। यह आयोजन न केवल लातेहार के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है, बल्कि भविष्य के विकास के लिए नई प्रेरणा भी प्रदान करता है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!