WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

श्रावण माह के पहली सोमवारी को निकाली गयी कलश यात्रा

नगर पंचायत अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष ने लिया भाग

लातेहार: श्रावण माह की पहली सोमवारी को शहरी समेंत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा.अहले सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया एवं अपने व परिवार के सुख शांति की कामना की. शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रात: से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी. यहां प्रात: चार बजे से ही पूजा अर्चना प्रारंभ हो गयी थी. पुजारी मनोज दास शर्मा के सानिध्य में पूजा अर्चना संपन्न करायी गयी. वहीं  देवी मंडप सह श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर डुरूआ से श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार, वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता व जयराम कपूर एवं आजाद खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. पहली सोमवारी को पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजहार, सोमेश्वर शिव मंदिर लघु सिंचाई विभाग, जुबली चौक, बिजली आफिस व मंडल कारा स्थित शिव मंदिरों मे काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित श्री सोमेश्वर शिव मंदिर में भी भक्तों ने भगवान शिव को जल अपर्ण किये.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!