maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

राष्ट्रपति‍ को संबोधित ज्ञापन उपायुक्‍त को सौंपा गया, गौ माता को राष्‍ट्रमाता घोषित करने की मांग

लातेहार। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तत्वावधान में सोमवार को पुराना काली मंदिर प्रांगण से  शोभायात्रा निकाली गई_  शोभायात्रा मेन रोड होते हुए समाहरणालय पहुंचकर संपन्न हुई_  इस दौरान गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाये गये. समाहरणालय पहुंचने पर अभियान के संरक्षक राजधानी प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त लातेहार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई. इसके साथ ही लगभग 2 लाख 2 हजार 916 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी सौंपे गए. अभियान के संयोजक संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को देश के 780 जिलों में एक साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया.  इससे पूर्व थाना चौक स्थित वैष्णव दुर्गा मंदिर प्रांगण में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर सवा घंटे तक विजय मंत्र जाप किया गया. इस अवसर पर जिला प्रभारी अरुण साहू, जिला प्रचारक बंधन उरांव, अभिनंदन प्रसाद, गया प्रसाद, मनमोहन राम, नित्यानंद पांडेय, सुदामा प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं अभियान से जुड़े लोग उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!