लातेहार। शुक्रवार की अपराह्न तकरीबन चार बजे एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना समाहरणालय मोड़ के पास घटी है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े मौके पर पहुंची. उन्होने खुद महिला का क्षत विक्षत शव उठाया और एंबुलेंस से सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
Advetisement
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गोवा ग्राम निवासी जगनारायण सिंह की पत्नी सोहन्ती देवी (55) अपने दामाद मनोज कुमार सिंह के साथ एक मोपेड मे किसी कार्य से लातेहार जा रही थी. इसी दौरान समारहणालय मोड़ पर मोपेड सड़क के किनारे गड्डे में असंतुलित हो गयी और उक्त महिला मोपेड से सड़क से नीचे गिर गयी. इसी दौरान पीछे से आ रही एक बोरिंग ट्रक ने उसे अपन चपेट में ले लिया.
Advetisement
ट्रक उसके सिर व धड़ के उपर से गुजर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. महिला सब्जी मार्केट में सब्जी बेचने का काम करती थी. दामाद ने बताया कि वह गोवा गांव से कपड़ों को बदलने के लिए लातेहार के एक कपड़ा दुकान में जा रहा था.