लातेहार। मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे अचानक हुई एक वज्रपात में खेतों में भैंस चरा रहे एक युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के बालुमाथ प्रखंड के रजवार ग्राम की है. यहां 35 वर्षीय युवक तारा लाल उरांव पिता शिबू उरांव शाम में हुई वज्रपात की चपेट में आ गया.
विज्ञापन
भाई अजय उरांव ने बताया कि वह खेतों में भैंस चरा रहा था. इसी दौरान बारिश होने लगी. वह भैंसों को ले कर घर लौट ही रहा था कि रास्ते में हुई अचानक वज्रपात की चपेट में वह आया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
हालांकि परिजन उसे तत्काल ले कर सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पांच बच्चे हैं और वह काफी गरीब परिवार से आता है. परिजनों ने मुआवजा व तत्काल मदद की गुहार लगायी है.