लातेहार
रेलवे स्टेशन रोड में दो बाइकों की टक्कर मेंं तीन लोग घायल


स्थानीय ठेकेदार संजय सिंह (गोदना) व अन्य लोगों के सहयोग से घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि बाद में एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन लोग घायल हुए. घायलों की पहचान रोहित उरांव (19), पिता लल्कू उरांव (शीशी) मनिल उरांव (19), पिता मंगलूरू उरांव, (शीशी) और रीना मिंज (28) पति सुरेंद्र उरांव (कुमांडीह) के रूप में हुई है. रीना मिंज के पति सुरेंद्र उरांव ने बताया कि वे महुआडांड़ से कुमांडीह जा रहे थे. जबकि दूसरी बाइक सवार शीशी गांव से परसही गांव जा रही थी. चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. सबों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.