mahesh singh banner new nn
लातेहार

मारपीट में घायल युवक की तीन दिनों के बाद इलाज के क्रम में मौत

लातेहार। पिछले बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के ग्राम गोवा में एक मारपीट की घटना हुई थी. इस घटना में  मिथलेश सिंह पिता गिरजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के क्रम में तीसरे दिन उसकी मौत हो गयी. मृतक का भाई अखिलेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह तकरीबन 10 बजे मिथलेश सिंह गोवा के एक होटल में नाश्ता कर रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान महुआडांड़ निवासी हेमंत कुजूर से उसकी किसी बात पर कहा सुनी हो गयी. हेमंत कुजुर इन दिनों अपने ससुराल गोवा में रह रहा था. विवाद इतना बढ़ा कि हेमंत कुजूर ने उसके भाई मिथलेश की जमकर पिटाई कर दी. घायल अवस्‍था में मिथलेश को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सदर अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

Advertisement

रांची के रिम्‍स में इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गयी.  घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया. मृतक के भाई के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया.  प्रभारी थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने बताया कि आरोपी हेमंत कुजूर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!