mahesh singh banner new nn
लातेहार

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, मृतकों की संख्या दो हुई

लातेहार। सड़क दुर्घटना में घायल रामकृत उरांव की मौत रांची रिम्स में हो गई है। नवागढ़ पंचायत के मुखिया प्रवेश उरांव ने इसकी पुष्टि की है। बताते कि रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ 75 पर डूडंगी के पास शनिवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना हुई थी. इसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. जबकि पति- पत्‍नी घायल हो गये थे. मृतक महिला की पहचान लालमनी देवी के रूप में की गयी है. घायलों की पहचान अमेता देवी पति रामपृत उरांव और रामपृत उरांव पिता लक्ष्मण उरांव के रूप में की गयी थी. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रामकृत को रिम्स रेफर कर दिया गया था. रेफर होने के तीन घंटे तक वह सदर अस्पताल में एंबुलेंस के लिए घायल अवस्था में पड़ा रहा. उसे जो एंबुलेंस उपलध कराई गई थी, उसमे एसी नहीं था और भी कई खामियां थी.

https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

तकरीबन तीन घंटे बाद उसे सही एंबुलेंस दिया गया तब वह रिम्स के लिए रवाना हुआ। लोगों का कहना है कि अगर उसे समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!