लातेहार। आपसी रंंजिश में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. घटना जिले के मनिका थाना क्षेत्र की है. रविवार की रात थाना क्षेत्र के जेरूआ ग्राम में अज्ञात लोगों ने अरूण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र यशवंत सिंह की हत्या धारदार हथियार से वार कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेजा. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर हाल बुरा है.
Advertisement
परिजनो के अनुसार यशवंत सिंह रविवार की रात घर के बरामदे मे सोया हुआ था. परिजनों ने बताया कि देर रात्रि तकरीबन दो बजे चार अज्ञात लोग आये और सो रहे यशवंत के सिर पर तेज धारदार हथियार से वार कर वहां से फरार हो गये. घायल युवक ने शोर मचा कर परिजनो को जगाया. परिजन आनन फानन में घायल युवक को रात्रि मे ही मनिका सामुदायिक अस्पताल ले कर पहुंचे. वहां से प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया. लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे नजदीक के तुंबागडा अस्पताल मे युवक को ले जा रहे थे. रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मनिका पुलिस को आशंका कि आपसी रंजिश को लेकर यह घटना की गयी है.