लातेहार। गुजरात काम करने गये पिंटू सिंह की पिछले पांच अप्रैल को वहां मौत हो गयी. वह सदर थाना क्षेत्र के बिनगड़ा का रहने वाला था. उसकी उम्र 22 वर्ष थी और वह पिछले तीन माह पूर्व मजदूरी करने गुजरात गया था. परिजनों को गत पांच अप्रैल को उसकी मौत की खबर मिली. पिंटू सिंह का परिवार काफी गरीब है. उसका शव लाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे.
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर खरवार लोक सेवक संघ एवं खरवार आदिवासी एकता संघ एवं समाज के अन्य बुद्धिजीवी लोगों ने मदद की. उन्होने पिंटू सिंह का शव गुजरात से लाने के लिए आर्थिक मदद किया. शव आने के बाद गुरुवार को उसका दाह संस्कार किया गया.
विज्ञापन
खरवार आदिवासी एकता संघ जिला अध्यक्ष राम गणेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदेव सिंह, जिला सचिव अनील कुमार सिंह, प्रदेश सदस्य रेणु देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश सिंह, पुलिस मेंस ऐसोसिएशन लातेहार के अध्यक्ष उपेन्द्र खरवार, समाजसेवी अमृत सिंह मनिका, झारखंड पुलिस के जगरनाथ सिंह, जिला सदस्य अजय कुमार सिंह, संजित कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, सुर्यदेव सिंह, प्रदीप सिंह मांजर ने परिजनों को सांत्वना दिया. संघ के द्वारा कुल 17,163 रुपए की आर्थिक मदद मृतक के माता-पिता को घर जा कर संयुक्त रूप से किया गया.