लातेहार। पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार वादी विशाल कुमार ने शिकायत की थी उनकी मां के नाम से जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के एवज में अमीन ने सात हजार रुपए की मांग की थी. एसीबी ने मामला सत्य पाए जाने पर सुनियोजित ढंग से जाल बिछाया और अमीन को रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.