लातेहार। जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के बारेसांढ़ थाना में दर्ज कांड संख्या 05/26 के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि उक्त कांड 15.08.26 बीएनएस की धारा 65(1) एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर इस कांड प्राथमिकी अभियुक्त विष्णु उरांव (25) पिता मिलयानुश उरांव, ग्राम कुंजरुम (बारेसाड़) की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस ने उसे 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है.