


इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर से सुगम यातायात सुविधा के माध्यम से जोड़ना है. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी भी योग्य लाभार्थी से किराया लिया गया या रियायत देने में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित बस मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ज्ञात हो कि लातेहार जिले में वर्तमान में इस योजना के तहत दो बसें संचालित हैं, जबकि तीन और बसों के संचालन की प्रक्रिया जारी है. इस योजना से छात्रों को स्कूल-कॉलेज, किसानों को बाजार तथा मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिल रही है. 