WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलायें: पिंटू रजक

लातेहार। सदर प्रखंड के मोंगर पंचायत में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोंगर में नन्हे बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मनरेगा सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि सभी अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो देश को पूरी तरह पोलियो-मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य और मजबूत होगा। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए “दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे के लिए जरूरी” का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और सभी बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुरक्षित रह सके।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!