Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: अधिकारियों ने अखाड़ा समितियों के साथ की बैठक

लातेहार। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में अजय रजक (एसडीएम), अरविंद कुमार (एसडीपीओ), नंदकुमार राम (सीओ), प्रमोद सिन्हा (थाना प्रभारी), राजीव रंजन (नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी) तथा श्रीराम पूजा महासमिति के पदधारी व सदस्यों ने संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिर परिसरों और संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके बाद थाना परिसर में विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने सभी अखाड़ा संचालकों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करने, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अखाड़ा समितियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!