mahesh singh banner new nn
लातेहार

करमा पर्व पर सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित करे प्रशासन : रवि राज

बालूमाथ में वर्ष 2021 में तालाब में डूबने से हो गयी 7 युवतियों की मौत

  •  इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण कई छोटे गड्डों में भी पानी भरा हुआ है

लातेहार। झारखंड का प्रमुख त्यौहार करमा आस्था और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है. इस पर्व पर करमा की डाली बहाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. लेकिन यह इस दौरान कई दर्दनाक हादसा पूर्व में हुुए हैं. चार वर्ष पूर्व 2021 में बालूमाथ प्रखंड में डाली विसर्जन के दौरान सात मासूम बच्चियों की डूबने से मौत की दर्दनाक घटना हुई थी, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया था. इसी संदर्भ में विधायक प्रतिनिधि आदर्श रवि राज ने प्रशासन से मांग की है कि आने वाले करमा पर्व और अन्य बड़े त्योहारों में इस प्रकार की दुर्घटनाएँ दोबारा न हों, इसके लिए पहले से व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं. उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थलों पर बचाव दल की उपलब्धता, अस्थायी बैरिकेडिंग, प्रकाश की उचित व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस की तैनाती आवश्यक है. इस वर्ष अत्यधिक वर्षा भी हुई है जिसके कारण छोटे गड्डों में भी काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को गांव-गांव में जन-जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से करमा डाली विसर्जन कर सकें. आदर्श रवि राज ने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक है, इसे मातम में बदलने से रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है. प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे ताकि बालूमाथ जैसी घटना दोबारा न हो.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!