


पुलिस टीम ने वाहनों के बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र , ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की. हाल के दिनों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग को प्रमुख कारण मानते हुए वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे वाहन चालकों के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा. एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी नियमित और औचक जांच जारी रखी जाएगी, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े. 