maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

माहवारी स्वच्छता को लेकर किशोरियों को किया जागरूक

लातेहार। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के तहत “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं यूनिसेफ प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ने कहा कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित निपटान एवं संतुलित पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह की 28 तारीख को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लातेहार सदर की 12 किशोरियों को किशोरी किट भी प्रदान की गई। खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य किशोरियों को किट देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि माहवारी कोई शर्म या छुपाने का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन की एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। सभी उपस्थित लोगों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की महिला कर्मी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका तथा बड़ी संख्या में किशोरियां उपस्थित रहीं।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!