झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार
वार्ड संख्या चार में आफताब आलम खान ने तेज किया जनसंपर्क अभियान


उन्होंने आश्वासन दिया कि चुने जाने पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण तथा आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा. इसके साथ ही आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड के जरूरतमंद लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन से वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. 