latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

वार्ड संख्या चार में आफताब आलम खान ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद प्रत्याशी आफताब आलम खान ने अपना जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है. सोमवार को उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन व सहयोग की अपील की.  इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. आफताब आलम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास करना है. उन्होंने आश्वासन दिया कि चुने जाने पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण तथा आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा. इसके साथ ही आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी.  उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड के जरूरतमंद लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन से वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!